शेयर बाजार : लगातार दूसरे दिन मार्केट 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद। निफ़्टी 293 अंक और सेंसेक्स 1016 अंको की बढ़त के साथ बंद हुआ। बजाज फाइनेंस का शेयर 3% से उछला।

closing bell

ओपनिंग बेल

शेयर बाजार आज दूसरे दिन भी सुबह लगभग 1% की बढ़त के साथ खुला। ओपनिंग बेल में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी 17315 अंक पर और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 58158 अंकों पर हरे निशान पर खुले। दोनों मार्केट इन्डेक्स लगभग एक फीसद की बढ़त के साथ खुले।

आज मार्केट इन्डेक्स का उच्चतम स्तर

दिन में 3:00 PM के लगभग दोनों इंडेक्स अपने उच्चतम शिखर पर थे। निफ़्टी ने आज 17484 अंक के उच्चतम शिखर को छुआ, जो अपने ओपनिंग से करीबन 169 अंक ऊपर था। सेंसेक्स भी आज 58702 अंक के उच्चतम स्तर पर पंहुचा, जो अपने ओपनिंग से 544 अंक ऊपर था। 

आज मार्केट इन्डेक्स का निम्नतम स्तर

दिन में 10:00 AM के लगभग दोनों इंडेक्स अपने निम्नतम स्तर पर थे। निफ्टी ने अपने ओपनिंग से  7 अंक नीचे गिरकर दिन का निम्नतम स्तर 17308 अंकों पर बनाया। वहीँ सेंसेक्स ने भी लगभग इसी समय अपने ओपनिंग से 36 अंक नीचे गिरकर 58122 अंकों पर दिन का निम्नतम स्तर बनाया।

क्लोजिंग बेल

मार्केट में क्लोजिंग बेल के दौरान निफ़्टी  293 अंको की बढ़त के साथ 17469 (+1.71%) अंक पर हरे निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1016 अंकों की बढ़त के साथ 58649 (+1.76%) पर हरे निशान पर बंद हुआ। 

क्लोजिंग बेल में शेयर्स का हाल

क्लोजिंग बेल में निफ़्टी 50 में आज भी 45 कंपनियों के शेयर्स बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए जबकि 5 कंपनियों के शेयर्स गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। 

सेंसेक्स 30 में क्लोजिंग बेल के दौरान 28  कंपनियों के शेयर्स बढ़त पर हरे निशान के साथ बंद हुए जबकि 2 कंपनियों के शेयर्स गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।  

निफ़्टी 50 में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स

निफ्टी में आज सुबह से ही बैंकिंग और ऑटो शेयर्स का दबदबा रहा, हालाँकि आज टेक कंपनियों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। आज पूरे इंडेक्स को सबसे ज्यादा कवर इन्ही शेयर्स ने किया।

निफ़्टी 50 में टॉप गेनर्स रहे 5 शेयर्स

  1. BAJAJFINANCE (+3.62%)
  2. MARUTI (+3.19%)
  3. HINDALCO (+3.14%)
  4. SBIN (+2.92%)
  5. BAJAJFINSV (+2.87%)

निफ़्टी 50 में लाल निशान पर बंद हुए शेयर्स

निफ्टी में फार्मा और इन्सुरेंस शेयर्स सुबह से ही कमजोरी के साथ चल रहे थे। इसके साथ ही कुछ बैंकिंग शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली। IOC का शेयर आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। 

निफ़्टी 50 में रहे टॉप लूज़र्स शेयर्स 

  1. HDFCLIFE (-1.17%)
  2. KOTAKBANK (-0.78%)
  3. POWERGRID (-0.34%)
  4. DIVISLAB (-0.32%)
  5. IOC (-0.08%)

सेंसेक्स 30 में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स

सेंसेक्स में भी आज सुबह से बैंकिंग और ऑटो शेयर्स का दबदबा रहा।

सेंसेक्स 30 में रहे टॉप गेनर्स शेयर्स 

  1. BAJAJFINANCE (+3.67%)
  2. MARUTI (+3.48%)
  3. SBIN (+3.11%)
  4. BAJAJFINSV (+3.01%)
  5. ASIANPAINT (+2.57%)

सेंसेक्स 30 में लाल निशान पर बंद हुए शेयर्स

सेंसेक्स में आज पॉवरग्रिड और कोटकबैंक के शेयर ही गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स में रहे टॉप लूज़र्स शेयर्स

  1. KOTAKBANK (-0.85%)
  2. POWERGRID (-0.49%)

यह भी पढ़े – इन बैंकों के शेयर्स ने अपने निवेशकों को किया मालामाल | 1 साल में इनके शेयर्स ने दिया 100% से भी ज्यादा रिटर्न। 

इसी तरह के मार्केट अपडेट्स के लिए NERIndia को Twitter और Telegram पर फॉलो करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *