FSN E-Commerce Ventures के शेयर आज शेयर बाज़ार मे लिस्ट होंगे। यह नायका और नायका फ़ैशन को चलाने वाली मूल कंपनी हैं। इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने इस कंपनी को शुरू किया।

बाज़ार मे इसकी लिस्टिंग 50-70% पर होने का अनुमान है। बता दे की कंपनी का इश्यू प्राइस ₹1125 है।

Trustline Securities के रिसर्च एनालिस्ट्स अंकुर सारस्वत के अनुसार इस कंपनी का शेयर प्राइस ₹1875 (66% प्रीमियम) पर हो सकता है।

Swastika Investmart के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आयुष अग्रवाल के अनुसार इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ₹1600-1700 पर हो सकती है।

कंपनी का बिज़नस मॉडल काफी मजबूत है। कंपनी लगातार प्रॉफ़िट मे रही है। इसी कारण इसके IPO को इन्वेस्टर ने जमकर सब्सक्राइब किया। यह IPO 28 अक्टूबर 2021 को खुलकर 1 नवंबर 2021 को को बंद हुआ। इसी बीच कंपनी का इश्यू 87.78 गुना सब्सक्राइब किया गया।

खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया हिस्सा 12.06 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं NII के लिए रिजर्व हिस्सा 112.02 गुना और QIB ने अपने लिए रिजर्व हिस्से में 91.18 गुना बोली लगाई। कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.87 गुना बोली लगाई गयी।

नायका भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी और पर्सनल केयर ऑनलाइन प्लैटफ़ार्म है। इस वित्तीय वर्ष 2021 में कंपनी ने 1.71 करोड़ ऑर्डर पूरे किए। देश लगभग 40 शहरों में नायका के लगभग 80 ऑफलाइन स्टोर मौजूद हैं।

इसी प्रकार की Financial Awareness से Related Post, Latest Financial Reports और Results के Updates के लिए हमे  Twitter, Facebook, Telegram पर फॉलो करें।