मैनेजमेंट कंसल्टेंट मैकिन्जे एंड कंपनी ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट जारी की है जिसमें पिछले 20 सालों में दुनिया के सभी देशो की कुल नेट वोर्थ का प्रकाशन किया गया है। कंपनी की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक बीते 20 वर्षो मे पूरी दुनिया की कुल संपत्ति मे 3 गुना का इजाफा हुआ है। वर्ष 2000 में दुनिया की कुल संपत्ति करीब 15,600 बिलियन डॉलर थी, जो 20 वर्षो मे बढ़कर वर्ष 2020 मे 51,400 बिलियन डॉलर हो गयी है।

इस पूरे इजाफे मे अकेले चीन का हिस्सा एक-तिहाई है, अर्थात चीन की कुल संपत्ति में पिछले 20 वर्षो मे लगभग 16 गुना का इजाफा हुआ। सन 2000 में चीन की कुल संपत्ति 700 बिलियन डॉलर थी, जो 20 वर्षो बाद साल 2020 में 1600% बढ़कर 12,000 बिलियन डॉलर हो गयी है।

अगर बात क्रेन दुनिया की महाशक्ति अमेरिका की तो इसकी संपत्ति पिछले 20 सालों में सिर्फ 2 गुनी ही हुई है। कुल 900 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर कायम है। रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, अमेरिका मे चीन के मुक़ाबले रियल इस्टेट के दामो मे कोई खास बढ़त नहीं हुई, जबकि इसी बीच चीन मे प्रॉपर्टी सैक्टर मे रेकॉर्ड बढ़त दर्ज़ की गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारत की कुल संपत्ति 1260 बिलियन डॉलर थी। यह चीन की कुल संपत्ति से लगभग 8 गुना कम है। चीन की संपत्ति 2019 मे लगभग 12000 बिलियन डॉलर थी।

दुनिया की कुल संपत्ति का 68% हिस्सा अचल संपत्ति के रूप में है। शेष 32% हिस्से में चल संपत्ति जैसे मशीनरी, मेटल आदि शामिल हैं।

इस रिपोर्ट मे यह भी दावा किया गया है कि ज़्यादातर देशों में उस देश कि संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा लगभग 10% आबादी के पास है। दुनिया के सभी देशों मे आर्थिक असमानता पिछले वर्षो से लगातार बढ़ रही है।

इसी प्रकार की Financial Awareness से Related Post, Latest Financial Reports और Results के Updates के लिए हमे  Twitter, Facebook, Telegram पर फॉलो करें।