आज सोने का भाव

सोने का रेट रोजाना घटता या बढ़ता रहता है। ऐसे में सोने को खरीदने या बेचने से पहले दिन के ताजे रेट से अवगत रहना आवश्यक है।

सोने का भाव तीन जगह, पहला भारतीय सर्राफा बाजार में, दूसरा कमोडिटी बाजार (MCX) में और तीसरा अंतरराष्ट्रीय बाजार में तय किया जाता है।

सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (सर्राफा बाजार) में आज सोना बढ़त के साथ ₹49,553 प्रति तोला (10 ग्राम) पर खुला।

आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली।

सोने का भाव पिछले साल अगस्त 2020 में अपने ऑलटाइम हाई रेट पर था। उस दौरान सोने का भाव ₹56,200 प्रति एक तोला (10 ग्राम) के स्तर पर था।

कमोडिटी बाजार (MCX) पर आज सोने का भाव

आज कमोडिटी बाजार में सोना दिसंबर की फ्यूचर ट्रेड में ₹53 की बढ़त के साथ ₹49,090 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव

आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में सोना 0.2% की बढ़त के साथ $1,854.39 प्रति औंस पर खुला।

सर्राफा बाजार में आज चांदी का भाव

चाँदी आज बढ़त के साथ ₹66,883 पर खुली। इससे पिछले दिन चाँदी ₹67,200 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कमोडिटी (MCX) बाजार में आज चांदी का भाव

कमोडिटी बाजार में भी चांदी के भाव में आज बढ़त देखने को मिली। MCX पर दिसंबर की फ्यूचर ट्रेड में चांदी ₹179 बढ़कर ₹66,413प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। चांदी का भाव आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 0.6% बढ़कर $24.95 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

सोने का भाव कौन तय करता है?

मूल रूप से यह देश की केंद्रीय बैंक तय करती है। आरबीआई अपने द्वारा छापी गई करेंसी के बराबर सोना अपने पास रखती है। इसके अलावा भी वह अपने पास सोना रिज़र्व रखती है। जब केंद्रीय बैंक को सोने की डिमांड होती है तब सोने की कीमत बढ़ जाती है, जब केंद्रीय बैंक की तरफ से डिमांड काम हो जाती है तब कीमत गिर जाती है।

इसके अलावा सोने की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में चल रही सोने की कीमत से भी प्रभावित होती है।

देश में लोकल और खुदरा विक्रेताओं से भी इसकी कीमत पर असर पड़ता है।

Disclaimer: इस पर दिए गए सभी भाव संबंधित वेबसाइट्स से दिए गए हैं। कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर संभव हो सकता है। फिर भी इस वेबसाइट पर हमारा प्रयास यही होता है कि हम सभी कीमतों को सटीक प्रदर्शित करें। nerindia.com वेबसाइट इन दामों के पूरी तरह ठीक होने के गारंटी नहीं लेती है। यह केवल सूचना देने के लिए हैं। यदि दिए गए दामों से कोई क्षति होती है तो उसकी जिम्मेदारी nerindia.com या उसका owner नहीं रखता है।

इसी प्रकार की Financial Awareness से Related Post, Latest Financial Reports और Results के Updates के लिए हमे  Twitter, Facebook, Telegram पर फॉलो करें।