शेयर बाजार : आज मार्केट हरे निशान पर बंद। निफ़्टी 243 अंक और सेंसेक्स 886 अंको की बढ़त के साथ बंद हुआ। हिंडाल्को का शेयर 5% से भी ज्यादा उछला।

share-market

शेयर बाजार आज सुबह लगभग 1% की बढ़त के साथ खुला। ओपनिंग बेल में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी 17044 अंक पर और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 57362 अंकों पर हरे निशान पर खुले। दोनों मार्केट इन्डेक्स लगभग एक फीसद की बढ़त के साथ खुले।

आज मार्केट इन्डेक्स का उच्चतम स्तर

दिन में 2:30 PM के लगभग दोनों इंडेक्स अपने उच्चतम शिखर पर थे। निफ़्टी ने आज 17251 अंक के उच्चतम शिखर को छुआ, जो अपने ओपनिंग से करीबन 75 अंक ऊपर था। सेंसेक्स भी आज 57905 अंक के उच्चतम स्तर पर पंहुचा, जो अपने ओपनिंग से 780 अंक ऊपर था। 

आज मार्केट इन्डेक्स का निम्नतम स्तर

दिन में 09:30 AM के लगभग दोनों इंडेक्स अपने निम्नतम स्तर पर थे। निफ्टी ने अपने ओपनिंग से 57 अंक नीचे गिरकर दिन का निम्नतम स्तर 16987 अंकों पर बनाया। वहीँ सेंसेक्स ने भी लगभग इसी समय अपने ओपनिंग से 133 अंक नीचे गिरकर 56992 अंकों पर दिन का निम्नतम स्तर बनाया।

क्लोजिंग बेल

मार्केट में क्लोजिंग बेल के दौरान निफ़्टी  264 अंको की बढ़त के साथ 17176 (+1.56%) अंक पर हरे निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 886 अंकों की बढ़त के साथ 57633 (+1.56%) पर हरे निशान पर बंद हुआ। 

क्लोजिंग बेल में शेयर्स का हाल

क्लोजिंग बेल में निफ़्टी 50 में 45 कंपनियों के शेयर्स बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए जबकि 5 कंपनियों के शेयर्स गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। 

सेंसेक्स 30 में क्लोजिंग बेल के दौरान 29  कंपनियों के शेयर्स बढ़त पर हरे निशान के साथ बंद हुए जबकि 1 कंपनी का शेयर्स गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। 

निफ़्टी 50 में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स

निफ्टी में आज सुबह से ही बैंकिंग और स्टील शेयर्स का दबदबा रहा। आज पूरे इंडेक्स को सबसे ज्यादा कवर इन्ही शेयर्स ने किया।

निफ़्टी 50 में टॉप गेनर्स रहे 5 शेयर्स

  1. HINDALCO (+5.15%)
  2. TATASTEEL (+3.97%)
  3. AXISBANK (+3.59%)
  4. ICICIBANK (+3.47%)
  5. TATAMOTORS (+3.23%)

निफ़्टी में लाल निशान पर बंद हुए शेयर्स

निफ्टी में फार्मा शेयर्स सुबह से ही कमजोरी के साथ चल रहे थे। हालांकि FMCG और पेंट शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली।

निफ़्टी 50 में रहे टॉप लूज़र्स शेयर्स 

  1. BRITANNIA (-0.58%)
  2. CIPLA (-0.56%)
  3. DIVISLAB (-0.36%)
  4. ASIANPAINT (-0.21%)
  5. IOC (-0.12%)

सेंसेक्स में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स

सेंसेक्स में भी आज सुबह से बैंकिंग और स्टील शेयर्स का दबदबा रहा।

सेंसेक्स 30 में रहे टॉप गेनर्स शेयर्स 

  1. TATASTEEL (+3.63%)
  2. AXISBANK (+3.60%)
  3. ICICIBANK (+3.46%)
  4. KOTAKBANK (+2.74%)
  5. SBIN (+2.43%)

सेंसेक्स में लाल निशान पर बंद हुए शेयर्स

सेंसेक्स में फार्मा शेयर्स कमजोर रहे लेकिन लाल निशान पर कोई भी शेयर बंद नहीं हुआ। सेंसेक्स में पेंट बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स का एकमात्र शेयर लाल निशान पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में रहे टॉप लूज़र्स शेयर्स

  1. ASIANPAINT (-0.22%)

यह भी पढ़े – शेयर बाजार आज सुबह : निफ़्टी 132 अंकों की बढ़त के साथ 17044 पर और सेंसेक्स 615 अंकों की बढ़त के साथ 57362 पर खुला।

इसी तरह के मार्केट अपडेट्स के लिए NERIndia को Twitter और Telegram पर फॉलो करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *